भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने की खुदखुशी

432

सूत्रकार,शिखा झा

बिहार : भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे अपने लुक्स और टैलेंट दोनों के लिए जानी जाती हैं। भोजपुरी संगीत इंडस्ट्री के आइकन पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के साथ कई गानों पर साथ काम किया है। पवन सिंह का गाना ये आरा कभी हारा नहीं आज ही रिलीज हुआ है। गाने की नायिका आकांक्षा दुबे हैं। कथित तौर पर आज के दिन ही अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने आत्महत्या कर ली है। आकांक्षा को वाराणसी के सारनाथ के एक होटल में मृत पाया गया है। गाना रिलीज होने के कुछ ही घंटों के भीतर पवन सिंह द्वारा रचित ये आरा कभी हारा नहीं को लाखों बार देखा गया है। इस गाने में पवन सिंह और शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है। यूट्यूब चैनल “म्यूजिक टोन” पर यह गाना उपलब्ध कराया गया है। गाने में भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे और पवन सिंह की केमिस्ट्री बहुत प्यारी लग रही है। गोल्डन ड्रेस पहने आकांक्षा दुबे तहलका मचा रही हैं। बता दू की आकांक्षा दुबे लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती थी। आकांक्षा दुबे के हजारों चाहने वाले हैं। उनकी किसी भी पोस्ट को हजारों व्यूज और कमेंट्स मिलते थे। आकांक्षा दुबे को भोजपुरी इंडस्ट्री में काफी पसंद किया जाता था। चार दिन पहले आकांक्षा दुबे ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट किया था। वह अपना भाव व्यक्त कर एक वीडियो अपलोड की थी जिसमे वो कह रही थी की ‘ न कल बुरी थी मैं और न ही आज हूं’। वहीं भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने रविवार को यानी आज सारनाथ के एक होटल में खुदकुशी कर ली है। सूत्रों की माने तो अभिनेत्री फिल्म की शूटिंग के लिए वाराणसी गई थीं। लेकिन रविवार को वह फंदे पर लटकी मिली। इससे पहले शनिवार रात एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो अपलोड किया था। एक्ट्रेस इससे पहले कई बड़ी भोजपुरी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।

 

ये भी पढ़ें : 25 साल की उम्र में किया सुसाइड, जानें कौन हैं आकांक्षा दुबे?