मोदी के कर्नाटक प्‍लान को बड़ा झटका,क्या खत्म हो रहा है मोदी क्रेज

अब ऐसा लग रहा है कि मोदी का प्लान यहां कमजोर पड़ रहा है।

99

बेंगलुरु: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बीजेपी इस बार उत्तर ही नहीं, दक्षिण में भी विशेष ध्यान दे रही है। गौरतलब है कि कर्नाटक में पिछली बार उसे जबर्दस्त सफलता मिली थी, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि मोदी का प्लान यहां कमजोर पड़ रहा है।

यह भी पढ़े : तो भाजपा नहीं जीत पाएगी 100 सीट

राज्य में बीजेपी के समर्थन में पिछले छह महीने में बड़ी गिरावट आई है। ऐसा हम नहीं दो सर्वे की रिपोर्ट बता रही है। दोनों सर्वे के आंकड़ों को देखने पर आप समझ जाएंगे।

ज्ञात रहे कि कर्नाटक में लोकसभा की 28 सीटें हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में पीएम मोदा का प्लान हिट रहा था और बीजेपी ने 25 लोकसभा सीटों पर कब्जा जमाया था। विपक्ष के खाते में सिर्फ तीन सीट आई थीं। इनमें कांग्रेस-जेडीएस को एक-एक सीट, जबकि एक सीट निर्दलीय के खाते में गई थी।

2019 में जनता का बंपर सपोर्ट हासिल करने वाली बीजेपी के लिए जनता का मूड इस बार ठीक नहीं दिख रहा है। 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर देश की सोच क्या है इसपर ताजा सर्वे के मुताबिक कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूपीए को राज्य में 17 सीटें मिलती दिख रही है। वहीं अगर 2019 से तुलना करें तो कांग्रेस को जबर्दस्त फायदा हुआ है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि विपक्षी दल में किसी की भी सीटें बढ़ी तो नुकसान बीजेपी का ही होना है।

सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीजेपी के लिए टेंशन की बात ये भी है कि छह महीने में उसकी लोकप्रियता में कमी आई है। ऐसा ही सर्वे छह महीन पहले भी किया गया था। दरअसल छह महीने पहले किए गए सर्वे में यूपीए और एनडीए दोनों को 13-13 सीट मिलती दिखाई गई थीं ताजा सर्वे में यूपीए की सीट 4 बढ़कर 17 पर पहुंच गई है। सिर्फ छह महीने में एनडीए की सीटें 4 कम हो गई है। यानी कि इस बार मोदी सरकार को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी ।