महेश भट्ट के आचरण पर भड़के Bigg Boss के Fans

220

ब्यूरो रांची : फैमिली वीक में बिग बॉस ओटीटी 2 के घर में एंट्री लेते ही महेश भट्ट ट्रेंड होने लगे है। हालांकि, महेश भट्ट बिग बॉस के घर में गए थे अपनी बेटी पूजा भट्ट को सपोर्ट करने के लिए लेकिन एक दूसरे कंटेस्टेंट मनीषा रानी के साथ महेश भट्ट के वीडियोज ज्यादा ही वायरल हो रहे हैं। महेश भट्ट जैसे ही घर के अंदर जाते हैं तो मनीषा रानी उनके पैर छूने लगती है। महेश भट्ट उन्हें रोकते हैं और हाथ जोड़ कर मनीषा के पैर छूने लगते हैं और उसके बाद जो हुआ, लोग काफी हैरान रह गए।

महेश भट्ट के रिएक्शन को देखकर लोग सोशल मीडिया पर तरह तरह की बातें कह रहे हैं। बता दे कि महेश भट्ट का बिहेवियर मनीषा रानी की तरफ कुछ ज्यादा ही टची था जो कि मनीषा को भी अनकंफर्टेबल कर दिया। दरअसल, महेश भट्ट ने मनीषा रानी के साथ घर में ऐसी हरकत कि हैं की फैंस गुस्से में आगबबूला हो गए है। बिग बॉस ओटीटी का दूसरा सीजन शुरू होने के समय से ही सुरखियों में बना हुआ है।

आए दिन शो में नए-नए ट्विस्ट देखने को मिलते हैं। हाल ही में शो में फैमिली वीक हुआ है जहां प्रतियोगियों को घर वालों से मिलने का मौका मिला था। ऐसे में पूजा भट्ट के पिता महेश भट्ट भी शो पर आए थे। जिसके बाद मनीषा रानी के साथ उनकी एक क्लिप धड़ल्ले से वायरल हो रही है।

बता दे कि बिग बॉस में जैसे ही महेश भट्ट की एंट्री हुई मनीषा ने सबसे पहले महेश भट्ट के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। लेकिन महेश उल्टा उनके कंधों पर हाथ रखकर कहते हैं ‘मेरी उम्र की तौहीन मत करना’। इसके बाद उन्होंने मनीषा का हाथ पकड़ा और कहा ‘खामोशी से बात करेंगे।’ इसके बाद महेश भट्ट मनीषा से उनकी आंखों में देखने के लिए कहते हैं और उन्हें पुचकारने लगते हैं।

लेकिन जैसे ही मनीषा अपनी नजरें झुका लेती हैं तभी महेश उनसे कहते हैं कि, ‘तुम मेरी आंखों में देख नहीं पा रही हो क्या?’ हैरानी की बात ये है कि सभी कंटेस्टेंट्स ये सब होते हुए चुपचाप देख रहे थे। इसके बाद महेश भट्ट मनीषा के सिर को सहलाते रहे और अपने दोनों हाथों से उसके गालों को भी छुआ।

इतना ही नहीं उन्होंने जब पूजा भट्ट मनीषा की महेश के सामने उनकी तारीफ करने लगी तो महेश ने अचानक उनका हाथ पकड़ा और हाथों को चूम लिया। महेश भट्ट का मनीषा रानी के प्रति ये बिहेवियर फैंस को पसंद नहीं आया और उन्हें ट्रोल करने लगे। मनीषा रानी के साथ महेश भट्ट की अजीब मुलाकात ने प्रशंसकों को भ्रमित कर दिया।

 

ये भी पढ़ें : नूंह हिंसा के विवाद में आए सिने स्टार गोविंदा