बिहार के गया में सेना का एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त

441

पटना : बिहार के गया में सेना का माइक्रो एयरक्राफ्ट मंगलवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एयरक्राफ्ट ने गया ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (ओटीए) से उड़ान भरी थी, जिसमें अचानक तकनीकी खराबी आ गई और वह खेत में जा गिरा। एयरक्राफ्ट में सवार महिला प्रशिक्षु और ट्रेनर पूरी तरह सुरक्षित हैं। घटना बोधगया के कंचनपुर गांव की है।

ये भी पढ़ें : कांग्रेस महासचिव से गुलाम अहमद मीर, राजेश ठाकुर और मंत्रियों ने की मुलाकात

गया ओटीए से रूटिंग ट्रेनिंग के दौरान एयरक्राफ्ट उड़ा था लेकिन अचानक तकनीकी खराबी आ गई और वह अनियंत्रित होकर खेत में जा गिरा। घटना के बाद ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई है। ग्रामीणों ने दोनों पायलटों को एयरक्राफ्ट से बाहर निकाला। एयरक्राफ्ट पर सवार दोनों पायलट पूरी तरह से सुरक्षित हैं। पायलटों द्वारा घटना की जानकारी ओटीए को दिए जाने के बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त एयरक्राफ्ट को वापस कैंप ले गए।