संपत्ति विवाद में भाजपा नेता पर लगा मां-बाप और बहन को घर से निकालने का आरोप

भाजपा नेता के खिलाफ मामला शुरू

71

 बारानगर : उत्तर 24 परगना जिले के बारानगर नगरपालिका के वार्ड नंबर 18 के डॉक्टर बागान इलाके के रहने वाले  एक बीजेपी नेता पर संपत्ति विवाद को लेकर अपने वृद्ध माता-पिता और बहन को घर से बाहर निकालने का आरोप लगा है। इस घटना के बाद बीजेपी नेता के माता-पिता ने थाने में एक शिकायत दर्ज की है।  शिकायत के बाद पुलिस ने इस मामले में भाजपा नेता के खिलाफ मामला शुरू की है। उस भाजपा नेता का नाम बबलू दे है। इस घटना के बाद आरोपी भाजपा नेता फरार है।

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक छानबीन के बाद पता चला है कि माता-पिता के साथ भाजाप नेता की संपत्ति की समस्या थी। यह बात पड़ोसी भी जानते थे, लेकिन उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि बेटा ऐसा भी कर सकता है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि बबलू के घर में हर समय अशांति रहती थी। बबलू अपने माता-पिता से झगड़ा करता था। पड़ोसियों को निरंतर अशांति के बारे में पता था, लेकिन यह एक निजी पारिवारिक विवाद था, यह सोचकर इस पर आंख मूंद ली थी।

इस घटना के बाद वार्ड नंबर 18 के पार्षद गुपी विश्वास ने कहा कि भाजपा नेता बबलू ने गलत किया है। पुलिस प्रशासन अपना काम करेगा। साथ ही बीजेपी नेता किशोर कार ने माता-पिता की इस तरह पिटाई की निंदा की। उन्होंने कहा कि यह सामाजिक पतन है।