हनी ट्रैप के आरोप में भाजपा नेता की बेटी गिरफ्तार

कई नेता पुलिस की रडार पर

75

 बैरकपुर : भाजपा नेता की बेटी पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं से यौन संबंध बनाने के लिए लाखों रुपये की ठगी करने का आरोप लगा है। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम सुदीपा (काल्पनिक नाम) रॉय है। उस पर ‘हनीट्रैप’ का आरोप लगा है।

पुलिस ने बताया कि हाल के दिनों में उसके नाम पर कई शिकायतें दर्ज की गयी है। वह हाबरा इलाके की रहने वाली है तथा हाबरा भाजपा महिला मोर्चा मंडल की महासचिव की बेटी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी तस्वीरों के आदान-प्रदान, फेसबुक, व्हाट्सएप पर विभिन्न नेताओं से बात कर और उनके खिलाफ शिकायत कर धोखाधड़ी का जाल बिछाती थी।

इसके बाद वह कभी उन पर रेप या रेप की कोशिश का आरोप लगाती थी। इसके बदले में वह लाखों रुपये की मांग करती थी। आरोपी के खिलाफ बीजेपी के बशीरहाट सांगठनिक जिला के नेता राजेंद्र साहा ने आरोप लगाया है।

राजेंद्र को 2019 में रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। राजेंद्र के अलावा सुदीपा ने कई और नेताओं के खिलाफ रेप की शिकायत की थी। दूसरी ओर उस पर धोखाधड़ी का जाल बिछाने का भी उसने आरोप लगाया। उसके खिलाफ हाल में ही स्वरूपनगर थाने में एक मामला दायर किया गया है।

राजेंद्र ने कहा कि भाजपा नेता की बेटी पार्टी को बदनाम कर रही है। तमाम सत्ता विरोधी दलों की छवि खराब की जा रही है। नेताओं के स्वाभिमान से खिलवाड़ कर रही है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में सुदीपा ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

उसने बताया कि वह नेताओं से लोखों रुपये की धोखाधड़ी की है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इसके पीछे कोई बड़ा गिरोह तो नहीं है। हालांकि, आरोपी की मां का दावा है कि उसकी बेटी के खिलाफ साजिश रची जा रही है।

उन्होंने कहा कि मेरी बेटी को साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। मेरी बेटी ने कभी किसी से पैसे नहीं लिए। उस पर लगे सारे आरोप झूठे हैं। इस घटना को लेकर सत्तारूढ़ तृणमूल ने बीजेपी पर तंज कसना शुरू कर दिया है।