रामनवमी और सरहुल जुलूस में डीजे पर प्रतिबंध लगाने के विरोध में भाजपा विधायकों ने किया प्रदर्शन

513

रांची : हजारीबाग सहित पूरे झारखंड में रामनवमी और सरहुल जुलुस में डीजे और लाउड्सस्पीकर पर प्रतिबन्ध लगाने के विरोध में आज भाजपा विधायकों ने विधानसभा के मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की है। हाथो  में तख्ती लेकर भाजपा विधायकों ने हेमंत सरकार पर तुष्टिकरण करने का आरोप लगाया है। हजारीबाग के विधायक मनीष जायसवाल ने सरकार पर आरोप लगाते कहा कि सरकार एक वर्ग को खुश करने के लिए हिन्दुओं का दमन कर रही है, वहीं विधायक रणधीर सिंह और नीरा यादव ने भी कहा कि भगवान राम तो हर किसी के तरह हैं, लेकिन सरकार कि मानसिकता गलत है, वह सत्ता और विपक्ष के नजरिये से पर्व त्यौहार को देखती है, इसलिए विवाद बढ़ता है। वहीं इस मामले पर भाजपा विधायकों के विरोध का जवाब कांग्रेस विधायक इरफ़ान अंसारी ने दिया है। इरफ़ान ने साफ कहा कि भाजपा विधायक दंगा कराने कि साजिश कर रहे हैं, भाजपा विधायक मनीष जायसवाल पर इरफ़ान ने खास तौर पर निशाना साधा, एक बार तो इरफ़ान का जुबान भी फिसला, लेकिन उसे तुरंत सुधार भी लिया, ज़ब इरफ़ान ने कहा कि भाजपा विधायकों को बर्बाद कर देंगे।

 

ये भी पढ़ें :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में स्पीकर और सीएम में चला मुकाबला