भाजपा ने झरिया में चलाया महा जनसंपर्क अभियान

145

झरिया (धनबाद) : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के सफलतम 9 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे जन संपर्क अभियान के निमित झरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बस्ताकोला मंडल में राघवेंद्र प्रताप के द्वारा बोरागढ शिव मंदिर जी पी कैंप में महा जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह उपस्थित हुई। स्थानीय लोगो को संबोधित करते हुए श्रीमती सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा इन नौ वर्षो में किए गए सेवा सुशाशन और गरीब कल्याण के कार्यों समेत अन्य कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को बताया। वही लोगो में पर्चे बांट कर आगामी 2024 चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथो को और मजबूत करने का आग्रह किया। श्रीमती सिंह ने इस निमित भारतीय जनता पार्टी द्वारा जारी किए गए टोल फ्री नंबर 9090902024 पर मिस कॉल कर भाजपा को समर्थन देने का आग्रह किया।

 

ये भी पढ़ें :  जमशेदपुर में 20 वर्षीय युवक की तबाड़तोड़ गोली मारकर हत्या