मधुबन में भाजपा का प्रशिक्षण शिविर शुरू

162

ब्यूरो रांची : भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण शिविर मधुबन के सिद्धायत्न में चल रहा है। प्रशिक्षण वर्ग प्रारंभ होने से पूर्व सिद्धायतन सभागार में भाजपा विधायकों एवं जिलाध्यक्षों की बैठक शुरू हो गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी एवं संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह बैठक पार्टी विधायकों, प्रदेश पदाधिकारियों व तमाम जिलाध्यक्षों के साथ कर रहे हैं। इस मौके पर संगठन के नेता भी मौजूद हैं। वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति में इस बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। माना जा रहा है कि संगठन को धारदार बनाने समेत हेमंत सरकार के खिलाफ हुंकार भरने की रणनीति पर चर्चा हो सकती है। प्रदेश भाजपा का कमान मिलने के बाद पहली बार गिरिडीह के मधुबन में श्री मरांडी सामूहिक रूप से बैठक लेंगे। बताया गया कि पार्टी विधायकों समेत 25 प्रदेश पदाधिकारी व 27 जिलाध्यक्ष बैठक में शामिल हो रहे है। इसमें संगठन धारदार बनाने और जनता के विश्वास पर खरा उतरने के लिए तमाम पहलू पर चर्चा की जाएगी। साथ ही साथ 2024 के लोकसभा चुनाव के बाबत भी चर्चा होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ साल के कार्यकाल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने पर बल दिया जायेगा। इसके अलावे बूथ सशक्तिकरण, संपर्क से समर्थन, सदस्यता अभियान आदि मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा होगी।

 

ये भी पढ़ें : अब प्रेम-विवाह भी होगा महंगा..!!