21 सितंबर को तोरपा पहुंचेगी भाजपा की संकल्प यात्रा, होगा जोरदार स्वागत

53

खूंटी : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा 21 सितंबर को तोरपा पहुंचेगी। यहां संकल्प यात्रा का जोरदार स्वागत होगा। कार्यक्रम की सफलता के लिए तोरपा नगर भवन में बुधवार को तोरपा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जिसमें विचार-विमर्श के बाद कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई। बैठक में तोरपा के विधायक कोचे मुंडा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे जबकि कार्यक्रम के तोरपा और खूंटी विधानसभा प्रभारी और भाजपा के प्रदेश मंत्री मुनेश्वर साहू विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे। भाजपा तोरपा मंडल के अध्यक्ष पुरेंद्र मांझी ने आंगतुकों का स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि संकल्प यात्रा संताल परगना के भोनाडीह से 17 अगस्त को शुरू की हुई जो 10 अक्टूबर को समाप्त होगी।

ये भी पढ़ें : Palamu : बंद खदान के पानी में मिला मां-बेटे का शव

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक कोचे मुंडा ने एक ओर केंद्र सरकार को सराहा तो दूसरी ओर राज्य की हेमंत सरकार को जमकर लताड़ा। साथ ही कहा कि हर कार्यकर्ता राज्य की निकम्मी हेमंत सरकार को उखाड़ कर फेंकने का संकल्प ले। इसी को लेकर राज्य की सभी 81 विधानसभा क्षेत्रों में संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि 21 सितंबर को संकल्प यात्रा के पहुंचने पर एक सौ से अधिक मोटरसाइकिलों के काफिले के साथ उसका स्वागत किया जाएगा। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष कृपा सिंधु बेहरा ने किया। इस मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष जयसवाल, विनोद भगत, कृष्णा भगत, तोरपा मंडल अध्यक्ष रनिया मंडल अध्यक्ष निखिल कंडुलना, गोविंदपुर मंडल अध्यक्ष रामध्यान सिंह, बानो मंडल अध्यक्ष कामेश सिंह, हुरदा मंडल अध्यक्ष ओमिन सिंह सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।