नेत्रहीन महिला का चार लोगों ने किया सामुहिक दुष्कर्म

107

मध्यप्रदेश के उज्जैन में शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां उन्हेल थाना क्षेत्र में चार लोगों ने नेत्रहीन महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। इस सामूहिक दुष्कर्म का मामला तीन दिनों बाद उन्हेल थाना में उस समय दर्ज हुआ जब महिला का बेटा पुणे से घर आया और थाना पहुंचकर उसने पुलिस को सारी बात बताई।

उन्हेल थाना प्रभारी अशोक शर्मा ने बताया कि ग्राम लसूड़ीचौघड़ की रहने वाली 40 वर्षीय नेत्रहीन महिला से गांव के ही चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि 13 जून 2023 की रात में गांव के ही चार युवक अंकित, कृष्णा सिंह, कार्तिक, और नीलेश भानमता ने तब दुष्कर्म किया जब महिला लघुशंका के लिये घर से बाहर निकली थी। तभी इन चारों आरोपियों ने महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया और भाग गए।

स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला गांव में अकेली रहती है और उसका बेटा पुणे में रहता है। महिला ने लड़के को घटना की जानकारी दी। लड़का उन्हेल पहुंचा और महिला को लेकर थाने आया। शुक्रवार को इस मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया गया है। थाना प्रभारी अशोक शर्मा ने बताया कि घटना के सभी आरोपी फरार हैं।