बोकारो में कुएं में मिला बच्चे का शव, तीन हिरासत में

72

बोकारो : दुग्दा थाना क्षेत्र के कुरुम्बा गांव में लापता बच्चे का शव कुएं में मिला। बच्चे के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गांव के ही तीन व्यक्तियों को हिरासत में लिया है।

कुरुम्बा गांव के बबलू देव का पांच वर्षीय पुत्र आर्यन देव बीते गुरुवार के दोपहर से घर से लापता था। बबलू देव ने पुत्र की हत्या का आरोप गांव के ही मानस गोप, भुनेश्वर गोप और चरकु गोप पर लगाया है। बबलू देव ने कहा कि दो दिन पूर्व जमीन को लेकर इन लोगों से विवाद हुआ था। दुग्दा पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।