कल रांची लाया जाएगा शिक्षा मंत्री का पार्थिव शरीर

विधानसभा और पार्टी कार्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखा जायेगा

168

रांची : पार्टी के कद्दावर आंदोलनकारी नेता सह मंत्री, झारखंड सरकार स्व० जगरनाथ महतो का पार्थिव शरीर कल दिनांक 07 अप्रैल 2023 दिन शुक्रवार को चेन्नई से प्रातः रांची के हवाई अड्डा पहुंचेगा। कल प्रातः 07.30 बजे झारखंड विधान सभा रांची में तत्पश्चात प्रातः 08 बजे रांची के हरमू स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय (कैम्प) में स्व० जगरनाथ महतो का पार्थिव शरीर, अंतिम दर्शन एवं श्रद्धांजलि हेतु लाया जाएगा। यह जानकारी पार्टी के महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने दी है।बता दें झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का चेन्नई में इलाज के दौरान गुरुवार सुबह निधन हो गया। जगरनाथ महतो डुमरी विधानसभा से विधायक थे।गौरतलब है कि बीते 14 मार्च को मंत्री जगरनाथ महतो की तबीयत बिगड़ गयी थी। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए रांची के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें चेन्नई रेफर कर दिया गया था। शिक्षा मंत्री को एयरलिफ्ट कर चेन्नई ले जाया गया था।

 

ये भी पढ़ें :  झारखण्ड के सियासी गलियारों में शोक की लहर, नहीं रहे शिक्षा मंत्री

 

पैतृक आवास बोकारो में होगा अंतिम संस्कार 
अखिलेश महतो ने ट्वीट कर बताया कि जगन्नाथ महतो का अंतिम संस्कार उनके पैतृक आवास ग्राम अलारगो,भंडारीदह बोकारो से संपन्न होगा। जिसके बाद दोपहर 1 बजे उनकी अंतिम यात्रा हमारे गांव अलारगो से भंडारीदह (दमोदर घाटी) तक होगी।