Breaking News :अडानी स्टॉक क्रैश से सरकार का कोई लेना देना नहीं, बोले- संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा प्राथमिकता रहती है।

297

नई दिल्ली ।  केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने संसद भवन के सामने विपक्ष द्वारा की जा रही मांगों में से एक मुद्दा अदानी स्टॉक्स पर चर्चा पर कहा कि उससे (अडानी स्टॉक क्रैश) सरकार का कोई लेना देना नहीं है।

यह भी पढ़े : शनिवार को केशपुर में अभिषेक बनर्जी

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा प्राथमिकता रहती है। उनके(विपक्ष) पास कोई और मुद्दा नहीं है। बता दें कि कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को अदानी एंटरप्राइजेज के मामले को घोटाला करार दिया और कहा कि इसकी उच्चतम न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश की देखरेख में जांच या फिर प्रकरण को लेकर संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) का गठन किया जाना चाहिए।

अपडेट जारी..