देवर , पति और ससुर ने औरत से की मारपीट

317

जमशेदपुर : जमशेदपुर में एक विवाहिता को उसके ससुराल वालों द्वारा पीटने का मामला सामने आया है। पिटाई से विवाहिता गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर में गंभीर चोट है। विवाहिता का आरोप है कि उसके ससुर और देवर ने पति के कहने पर उसके साथ मारपीट की।आरोप है कि उक्त घटना में देवरानी भी शामिल थी। फिलहाल विवाहिता का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है।

मामला जमशेदपुर के बिरसानगर जोन-4 का है। यहां रहने वाली निशा सिंह ने सास, ससुर, देवर और ननद पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पति के कहने पर उसके साथ मारपीट की गई। नेहा के सिर में चोट लगी है। शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोट के निशान हैं। पुलिस ने नेहा सिंह को फिलहाल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया है। नेहा का आरोप है कि पति दीपक सिंह के उकसाने पर ससुर प्रवीण और देवर सोनू ने उसके साथ मारपीट की। इस दौरान पति घर से बाहर चला गया। पीड़िता नेहा का आरोप है कि उसे पिछले 4 साल से ससुराल में प्रताड़ित किया जा रहा है। अक्सर ससुराल में लड़ाई झगडे होते रहते थें। नेहा ने गर्म चिमटे से जलाने का भी आरोप लगाया है। नेहा ने बताया कि वह किसी तरह वहां से भागने में सफल रहीं। वहीं, पीड़िता को लेकर अस्पताल पहुंचे पड़ोसियों ने भी मारपीट की पुष्टि की है।

 

इसे भी पढ़ें : झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे पहुचे राँची एयरपोर्ट