बुद्धदेव ने डॉक्टरों से कहा, मुझे घर जाने दीजिए

सब कुछ ठीक रहा तो शनिवार को लौट सकते हैं घर

88

 

कोलकाता: राज्य के पूर्व सीएम बुद्धदेव भट्टाचार्य को शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इन दिनों उनकी स्थिति में काफी सुधार हुआ है लेकिन संक्रमण अब भी है। खतरा पूरी तरह टला नहीं है। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री ने अस्पताल के डॉक्टरों से कहा कि अब उन्हें घर जाने दिया जाए। यही बात वे अपने करीबियों से भी कह रहे हैं। लेकिन डॉक्टर फिलहाल उन्हें अस्पताल से छुट्टी देने के बारे में नहीं सोच रहे हैं। उन लोगों ने कहा कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो बुद्धदेव शनिवार को घर लौट सकते हैं। मेडिकल बोर्ड के एक डॉक्टर ने बताया कि बुद्धदेव के संक्रमण का स्तर काफी कम हो गया है। लेकिन वह संक्रमण से मुक्त नहीं हैं। बाइपे सपोर्ट अभी तक पूरी तरह से हटाया नहीं गया है।

बुद्धदेव को फेफड़े और श्वांसनली में गंभीर संक्रमण के कारण पिछले शनिवार को अलीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। निमोनिया का भी निदान किया गया। शनिवार रात को ही उन्हें इनवेसिव वेंटिलेशन पर रखा गया था। अब पूर्व मुख्यमंत्री पहले से बेहतर हैं और वह थोड़ा ठीक होते ही घर लौटना चाहते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अपने करीबी और उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों से कहा कि वह घर जाना चाह रहे हैं।

बता दें कि बुद्धदेव ने हमेशा अस्पताल में भर्ती होने में अनिच्छा व्यक्त की है। भले ही वह गंभीर रूप से बीमार क्यों न हों। वह हमेशा चाहते हैं कि उनका इलाज घर पर ही हो। हालांकि पिछले शनिवार को गंभीर रूप से बीमार पड़ने के बाद उन्हें अस्पताल लाया गया, लेकिन थोड़ा ठीक होने के बाद वह घर लौटने की बात करने लगे।