यात्रियों से भरी बस पलटी, 22 लोग घायल

356

गढ़वा : झारखंड के गढ़वा जिले में आज सुबह यात्रियों से भरी बस पलट गई। बता दे कि इस घटने में 22 लोग घायल हो गए हैं। यह घटना गढ़वा जिले के घोड़दाग मोड़ की है। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और बस से यात्रियों को निकालने में मदद की। मिली जानकारी के मुताबिक बस में करीब 50 लोग सवार थे। घटनास्थल पर गढ़वा पुलिस के जवान और अधिकारी पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराये है।

 

ये भी पढ़ें :  Emergency Break लगाकर ट्रेन ड्राइवर ने बचाई झारखंड में यह ट्रेन दुर्घटना –