चंपई सोरेन सरकार में जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार

65

रांची : मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द होगा। इसके संकेत मुख्यमंत्री ने भी दिए हैं। वही कयास लगाया जा रहे हैं कि झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस में लगातार मंथन चल रहा है। साथ ही पुराने अनुभवी लोगों के साथ-साथ कुछ नए चेहरे को भी शामिल किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है। क्योंकि अब चुनावी वर्ष है। ऐसे में नए चेहरे भी आगामी चुनाव के लिए बेहतर काम कर सकते हैं।

विश्वसनीय सूत्रों की माने तो झारखंड मुक्ति मोर्चा के कोटे से बसंत सोरेन, सुदीव्य कुमार सोनू, बैद्यनाथ राम, सीता सोरेन जैसे नए चेहरे मंत्रिमंडल में दिख सकते हैं। तो वहीं कांग्रेस पार्टी के कोटे से भूषण बाड़ा, प्रदीप यादव, पूर्णिमा नीरज सिंह, दीपिका पांडे भी मंत्रिमंडल में जगह पा सकती हैं। हालांकि अंतिम निर्णय अभी तय नहीं हो सका है। उम्मीद है की विशेष सत्र की समाप्ति के बाद इस पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।

कांग्रेस कोटे के मंत्रियों की बात करें तो लंबे समय से मंत्रियों के बदलाव की चर्चा चलती आई है। उनके रिपोर्ट कार्ड भी आलाकमान को भेजे जाते रहे है। ऐसे में अब जब चंपाई सोरेन सरकार बनी है। तो ज्यादा उम्मीद है कि कांग्रेस कोटे के मंत्रियों में नए चेहरों को जगह मिलेगी। दबी जुबान से इसकी मांग कांग्रेसी करते भी आए हैं।

साथ ही कयास लगाए जा रहे है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से भी चर्चा हुई होगी कि मंत्रीमंडल में कांग्रेस के किन नेताओं को जगह दी जानी चाहिए। क्योंकि राहुल गांधी की न्याय यात्रा झारखंड में चल रही है। प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर,कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर,मंत्री आलमगीर आलम समेत वरिष्ट कांग्रेस नेता भी लगातार राहुल गांधी के साथ हैं। ऐसे में मंत्रिमंडल में कांग्रेस कोट के मंत्रियों के चेहरे में बदलाव होना तय माना जा रहा है।

 

ये भी पढ़ें : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग पेपर लीक केस की जांच प्रवर्तन निदेशालय करेगा, पुलिस से प्राथमिकी की प्रति मांगी