CCL के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक PM प्रसाद ने CM को सप्रेम भेंट में दिया “THE EARNED LIFE”

120

रांची : रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सी.सी.एल.) के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक पी.एम. प्रसाद ने आज मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मुलाकात की। मुख्यमंत्री से यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को “THE EARNED LIFE” पुस्तक सप्रेम भेंट की। मौके पर मुख्यमंत्री ने पी.एम. प्रसाद को कोल इंडिया का चेयरमैन नियुक्त किए जाने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

 

ये भी पढ़ें :  NCBC ने ममता सरकार पर लगाया तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप