एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में शामिल होने के लिए चाइबासा के डीलर दिल्ली रवाना हुए

367

 

चाईबासा। ऑल इंडिया फेयर प्राइस शाॅप फैडरेशन एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित जंतर मंतर पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में शामिल होने के लिए चाईबासा से राशन वितरक सोमवार को रवाना हुए। डीलर संघ पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा झारखंड से सोनाराम पुरती के नेतृत्व में गुरुचरण पुरती, हरिकृषण ईचागुटू एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला संगठन सचिव सह प्रखण्ड बीस सूत्री सदस्य मन्ना राम कुदादा चाईबासा का प्रतिनिधित्व करेंगे।

 

जन वितरण प्रणाली विक्रेता संघ की मुख्य मांगे

– गोदाम के लिए डिजिटल वेट मशीन दिया जाए।

-विक्रताओ को 440 रु प्रति क्विंटल कमीशन या 30 हजार मानदेय भुगतान किया जाए।

– सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के लिए आफलाइन व्यवस्था की जाए।

-सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में सर्वर डाउन या नेटवर्क नहीं होने के कारण विक्रेताओ को 15 से 20 प्रतिशत अपवाद वितरण करने की छूट दी जाए।

-प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना अंतर्गत वितरण की गई कमीशन राशि का वितरण किया जाए।