पलामू में जालसाजी का आरोपित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

52

पलामू : जिले के रामगढ़ इलाके के रहने वाले जालसाज फैयाज अंसारी को चैनपुर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उस रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपित के पास से कई ब्लैंक चेक और स्टांप बरामद किए गए हैं। फैयाज अंसारी के खिलाफ चैनपुर थाना क्षेत्र के नेउरा के रहने वाले अख्तर अंसारी ने न्यायालय में परिवाद दायर किया था। अख्तर ने आरोप लगाया था कि फैयाज के साथ मिलकर कारोबार करते थे। फैयाज ने उसका ब्लैंक चेक अपने पास रख लिया और ढाई लाख रुपये उसमें भरकर बैंक में जमा किया, जो बाउंस कर गया। न्यायालय के निर्देश पर चैनपुर थाना में मामला दर्ज किया गया और अनुसंधान किया गया। पुलिस ने फैयाज अंसारी के घर में छापेमारी की और उसे गिरफ्तार किया। तलाशी में 8 से 10 ब्लैंक चेक बरामद किया गया। कई स्टांप भी बरामद किए गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

 

ये भी पढ़ें : पलामू में अनियंत्रित कार खेत में उतरी, पति की मौत, पत्नी की हालत नाजुक