Chandrayaan- 3 के लॉन्चिंग पर ट्वीट कर PM Modi ने ISRO को दी बधाई व शुभकामनाएं

150

देश एक बार फिर ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने जा रहा रहा है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का चांद पर उतरने का सपना, जो 2019 में अधूरा रह गया था, वो अब सफल होने जा रहा है। आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से आज चंद्रयान-3 दोपहर 02 बजकर 35 मिनट पर लॉन्च किया जाएगा। इस मिशन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश और चंद्रयान-3 की पूरी टीम को ट्वीट करके शुभकामनाएं दी हैं।

पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, 14 जुलाई 2023 की तारीख भारतीय इतिहास में सुनहरे अक्षरों में अंकित रहेगी। यह मिशन देश की आशाओं और सपनों को और अधिक बढ़ावा देगा। प्रधानमंत्री ने इस मिशन से जुड़े सभी वैज्ञानिकों का धन्यवाद किया। चंद्रयान-1 मिशन को एक मिसाल के तौर पर पेश करते हुए पीएम ने कहा कि मिशन ने चंद्रमा पर पानी की मौजूदगी की पुष्टि की थी जिसको देशभर के 200 से अधिक वैज्ञानिक प्रकाशनों में प्रकाशित किया गया था।

पीएम ने कहा कि, चंद्रयान-1 मिशन से पहले चांद को महज एक सूखा, भूवैज्ञानिक रूप से निष्क्रिय खगोलीय पिंड माना जाता है लेकिन पानी और बर्फ की खोज के बाद चांद को एक गतिशील और भूवैज्ञानिक रूप से सक्रिय माना जाने लगा। प्रधानमंत्री ने इस बात का भी जिक्र किया की भविष्य में संभावित तौर पर चांद पर निवास भी किया जा सके।

चंद्रयान-2 मिशन के फेलियर के बावजूद पीएम मोदी ने उसका जिक्र करते हुए कहा कि, यह मिशन भी हमारे लिए लाभदायक साबित हुआ है। ऑर्बिटर के डेटा ने पहली बार रिमोट सेंसिंग के माध्यम से क्रोमियम, मैंगनीज और सोडियम की उपस्थिति का पता लगाया। इसने चांद से जुड़ी हमारी जानकारियों में और वृद्धि की। लोगों से आग्रह करते हुए पीएम ने कहा कि वे चंद्रयान-3 के बारे में अधिक से अधिक जानें क्योंकि यह आपको गौरव का एहसास करवाएगा।