चतरा SP ने 2 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड, रिश्वत लेते वीडियो वायरल

513

चतरा : रिश्वत लेते वीडियो वायरल होने के बाद चतरा एसपी राकेश रंजन ने दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। बता दें कि बुधवार को लावालौंग थाना में तैनात एएसआई नागेश्वर पंडित समेत दो पुलिसकर्मियों का वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद एसपी राकेश रंजन ने सिमरिया एसडीपीओ से मामले की जांच करायी है। जांच में मामला सही पाए जाने के बाद एसपी ने बुधवार की देर शाम को दोनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया। आपको बता दें की इससे पहले भी एएसआई नागेश्वर पंडित रिश्वत मामले में लाइन हाजिर हो चुके थे।

 

ये भी पढ़ें : आईपीएल पर फिर मंडराया मैच फिक्सिंग का साया!