मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी

57

रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक दल के नेता चंपई सोरेन ने शुक्रवार दोपहर 12:21 बजे राज्य के 12वें मुख्यमंत्री के तौर पर पद की शपथ ली। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें राज्य के छठे मुख्यमंत्री के रूप में राजभवन के दरबार हॉल में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री के साथ कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम और राजद के विधायक सत्यानंद भोक्ता ने भी मंत्री पद की शपथ ली। अब नव मनोनीत मुख्यमंत्री को दस दिनों के अंदर बहुमत साबित करना होगा। आपको बता दें कि इसके बाद मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने रांची के बिरसा चौक स्थित धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

 

ये भी पढ़ें : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पांच दिनों तक पूछताछ करेगी ईडी