मुख्यमंत्री ने जस्टिस कैलाश प्रसाद देव के निधन पर जताया दुख

100

रांची : झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस कैलाश प्रसाद देव के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि देव का असामयिक निधन अत्यन्त दुखद और पीड़ादायक है। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे। उल्लेखनीय है कि झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस कैलाश प्रसाद देव का रांची के मेडिका अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह 5:20 निधन हो गया।

 

ये भी पढ़ें : महिला आरक्षण विधेयक पारित होने पर अनुराग ठाकुर ने जताया प्रधानमंत्री का आभार