राज्य में बढ़ रहे अपराध पर मुख्यमंत्री ने दिए डीजीपी को सख्त निर्देश

85

ब्यूरो रांची : पिछले दिनों झारखंड में बढ़ रहे अपराध को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की थी और 15 दिनों का अंदर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सख्त निर्देश दिया था। इसे देखते हुए राजधानी राँची में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर राँची पुलिस सख्त है।राँची पुलिस की मुस्तैदी और सतर्कता परखने के लिए देर रात डीआईजी अनूप बिरथरे और एसएसपी किशोर कौशल राजधानी के सड़को पर दिखे।शहर के कई थाना क्षेत्रों में गए और रात में ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों को निर्देश दिए। बता दें राज्य में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर बीते शुक्रवार को हुई उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने डीजीपी अजय कुमार सिंह पर नाराजगी जतायी थी।उन्होंने स्पष्ट कहा था कि खुली छूट देने के बाद भी राज्य में अपराध पर नियंत्रण क्यों नहीं हो पा रहा है? पुलिस अपनी कार्यशैली सुधारे उन्होंने क्राइम कंट्रोल के लिए 15 दिनों की मोहलत दी है।सीएम के साथ समीक्षा बैठक के बाद डीजीपी रेस हो गए हैं।उनके निर्देश पर सभी जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर सभी जिले की पुलिस रेस हो गई है।

 

ये भी पढ़ें : स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने राज्यपाल से मुलाकात की