मुख्यमंत्री ने नव वर्ष की शुभकामनाएं दी

57

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रदेशवासियों को नव वर्ष 2024 की शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर लिखा कि नववर्ष 2024 के अवसर पर आप सभी को अनेक-अनेक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। यह साल आप सभी के जीवन में खुशियां लाए। सभी स्वस्थ, सुखी और संपन्न रहें, यही कामना करता हूं। उन्होंने कहा कि झारखंड के अमर वीर शहीदों और महान आंदोलनकारियों के सपनों का राज्य निर्माण करने की ओर हम मिलकर आगे बढ़ते रहें, राज्य की जड़ों को सिंचित कर उसे और सशक्त बनायें। जय जोहार! जय झारखंड।

 

ये भी पढ़ें : मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत पर दुख जताया