रामगढ़ उपचुनाव में बच्चा बना कौतूहल….

542

रामगढ़ : रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव का प्रचार जोरों पर है। सभी राजनीतिक दल अपनी अपनी पूरी ताकत झोंक दिए हैं। इस उपचुनाव को राज्य के मुख्यमंत्री ने अपनी प्रतिष्ठा से जोड़ रखा है। तभी तो अब तक कई बार रामगढ़ का दौरा किया साथ ही रोड शो भी किया। इस चुनाव में राजद कोर्ट से मंत्री बने सत्यानंद भोक्ता भी चुनाव प्रचार के लिए रामगढ़ पहुंचे। उनके गोद में नन्हा बच्चा कौतूहल का विषय बना रहा। यह बच्चा और कोई नहीं न्यायालय द्वारा दंडित कांग्रेस की पूर्व विधायक ममता देवी का है। महागठबंधन के तमाम नेता इस बच्चे को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं और वोट मांग रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें : झारखंड में हाथियों ने कहर बरपाया, अब तक ली 16 लोगों की जान

उपचुनाव में महागठबंधन के प्रत्याशी बजरंग महतो के पक्ष में विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांवों में डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाया और बजरंग महतो को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। जनसंपर्क अभियान के दौरान माननीय मंत्री श्री भोगता ने कहा कि रामगढ़ की जनता बजरंग महतो को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाने जा रही है। जनता सब जानती है। विपक्ष के कारनामे को जनता बजरंग महतो को भारी मत देकर उजागर करेगी। रामगढ़ में महागठबंधन के पक्ष में दुबारा इतिहास लिखा जाएगा। जनता अपना मन बना चुकी है। रामगढ़ में महागठबंधन का लहर है। बाकी सबका जहर है। इस जनसंपर्क अभियान के दौरान माननीय मंत्री श्री भोगता के साथ हजारों महागठबंधन कार्यकर्ता नेता मौजूद रहे।