बाल अधिकार कार्यकर्ता बैद्यनाथ रत्नश्री अवार्ड से सम्मानित

बैद्यनाथ कुमार को दिल्ली में रत्नश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया

74

रांची : बाल अधिकार कार्यकर्ता बैद्यनाथ कुमार को दिल्ली में रत्नश्री अवार्ड से सम्मानित किया गया है। बैद्यनाथ कुमार ने सोमवार को कहा कि रत्नश्री अवॉर्ड पाकर वे धन्य महसूस कर रहे हैं। इस अवॉर्ड ने बच्चों और महिलाओं के प्रति उनकी जिम्मेदारियों को और बढ़ा दिया है। कोशिश रहेगी कि सबकी आशाओं पर खरा उतरूं।

ये भी पढ़ें : चाईबासा से कांग्रेस सांसद गीता कोड़ा भाजपा में शामिल

 

बैद्यनाथ कुमार खुद शुरुआती दिनों में बाल मजदूर थे :

उल्लेखनीय है कि बैद्यनाथ कुमार पिछले कई वर्षों से बाल तस्करी पर कार्य कर रहे हैं। अबतक उन्होंने आठ हजार से अधिक नाबालिग लड़के और लड़कियों को देश के अलग-अलग राज्यों से रेस्क्यू कराया है। साथ ही कई मानव तस्करों को जेल के सलाखों के पीछे भी भिजवाया है। बैद्यनाथ कुमार शुरुआती दौर में खुद एक चाइल्ड लेबर थे।