झारखंड में चित्रगुप्त पूजा व भैया दूज की छुट्टी कल

छुट्टी में झारखंड सरकार ने परिवर्तन किया

72

रांचीः चित्रगुप्त पूजा व भैया दूज की छुट्टी में झारखंड सरकार ने परिवर्तन किया है। पहले अवकाश आज बुधवार 26 अक्टूबर को घोषित था। लेकिन राज्य सरकार को विभिन्न माध्यमों से जानकारी मिली कि चित्रगुप्त पूजा व भैया दूज झारखंड में 27 अक्टूबर को मनायी जायेगी। इसे देखते हुए 26 अक्टूबर की जगह 27 अक्टूबर को छुट्टी घोषित किया गया है। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। पूजा के दिन अवकाश घोषित करने की मांग अखिल भारतीय कायस्थ समाज के प्रणव कुमार बब्बू ने की थी। इस संबंध में भी श्री बब्बू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र भी लिखा था।