सिटी एसपी राज कुमार मेहता ने किया पदभार ग्रहण

123

रांची : रांची के सिटी एसपी के रूप में राज कुमार मेहता ने रविवार को पदभार ग्रहण किया। मौके पर उन्होंने कहा कि आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। इसके अलावा विधि व्यवस्था , महिलाओं की सुरक्षा, पीड़ितों को न्याय दिलाना, नशीले पदार्थ पर विशेष फोकस रहेगा। राजकुमार मेहता इसके पहले गढ़वा, लातेहार, पलामू, रांची सहित अन्य कई जिलों में डीएसपी के पद पर अपना योगदान दे चुके हैं। वहीं दूसरी ओर आईपीएस चंदन कुमार सिन्हा को रांची जिले का नया एसएसपी बनाया गया है। आईपीएस चंदन कुमार सिन्हा शनिवार को एसएसपी का पदभार ग्रहण किये थे।

ये भी पढ़ें : धुर्वा के कई क्षेत्रों में 11 सितंबर को धारा 144