नेताजी की प्रतिमा पर माला पहनाने को लेकर फॉरवर्ड ब्लॉक और तृणमूल समर्थकों में संघर्ष

दोनों पार्टी के समर्थकों ने एक-दूसरे पर जमकर लाठियां बरसा

75

मुर्शिदाबादः राज्य में नेताजी की जयंती लगभग हर जिले और ब्लॉक में मनाई जा रही है।  मुर्शिदाबाद जिले के इस्लामपुर में फॉरवर्ड ब्लॉक और तृणमूल समर्थकों के बीच नेताजी की प्रतिमा को माला पहनाने को लेकर भिड़ंत हो गई।

दोनों पार्टी के समर्थकों ने एक-दूसरे पर जमकर लाठियां बरसाईं। इसमें फॉरवर्ड ब्लॉक और टीएमसी समर्थकों के घायल होने की खबर है। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पूरी घटना की जांच शुरू की है, लेकिन अभी तक इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

बता दें कि, मुर्शिदाबाद के इस्लामपुर में रानीनगर विधानसभा के चौराहे पर नेताजी की मूर्ति है। प्रतिमा पर कौन माल्यार्पण करेगा, इसे लेकर दोनों पार्टी के समर्थकों के बीच तकरार शुरू हो गई।

आरोप है कि फॉरवर्ड ब्लॉक के पूर्व विधायक और कार्यकर्ता सुबह प्रतिमा पर माल्यार्पण करने गए थे, तभी तृणमूल कार्यकर्ताओं ने उन्हें रोक दिया। यही नोकझोंक मारपीट में बदल गई।

इसे भी पढ़ेः Law Minister Kiren Rijiju Statements: बोले कानून मंत्री किरेन रिजिजू, न्यायपालिका की आज़ादी है जरूरी

दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमला किया। बताया जा रहा है कि इस घटना में फॉरवर्ड ब्लॉक के तीन समर्थक घायल हो गये। तनाव के कारण माल्यादान और जन्मदिन पालन का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। फॉरवर्ड ब्लॉक के कार्यकर्ताओं ने कहा कि तृणमूल समर्थकों ने उन पर हमला किया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची। हालांकि अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

इस मामले में रानीनगर तृणमूल के विधायक सौमिक हुसैन ने कहा कि हम सभी नेताजी का जन्मदिन शांति से मनाना चाहते थे। चाहे वह किसी भी राजनीतिक दल का हो।

सभी को नेताजी की जयंती मनाने का अधिकार है। लेकिन वे इसे लेकर राजनीति कर रहे थे। हर जगह राजनीति नहीं होता है। वहीं फॉरवर्ड ब्लॉक के पूर्व विधायक बिभास चक्रवर्ती ने कहा कि हम हर बार नेताजी का जन्मदिन मनाते हैं।

तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता वहां पहले से ही थे। रानीनगर प्रखंड अध्यक्ष नेताजुल इस्लाम ने सीधे तौर पर हमारी पार्टी के सदस्यों पर हमला किया।