PM मोदी पर BBC की डॉक्यूमेंट्री पर बोले CM गहलोत, फिल्म को जिस प्रकार से रोका गया है ये सही नहीं है

कांग्रेस का मिशन 156 पर काम शुरू

85

जयपुरः पीएम नरेंद्र मोदी पर बीबीसी की बनी डॉक्यूमेंट्री पर राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला है।

सीएम गहलोत ने गुरुवार को कहा कि BBC की फिल्म को जिस प्रकार से रोका गया है ये सही नहीं है। ये चौथे स्तंभ के लिए सही नहीं है। उन सबसे निकल कर निष्पक्षता के तरफ आना चाहिए।

जयपुर में गणतंत्र दिवस के राज्यस्तरीय समारोह के बाद मीडिया से बात करते हुए सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि उन्होंने मिशन 156 पर काम शुरू कर दिया है।

बीजेपी के पोस्टर में वसुंधरा राजे को जगह दिए जाने के सवाल पर अशोख ने कहा कि बीजेपी किसे तरजीह देती है और किसे नहीं इस बारे में कांग्रेस का कोई सरोकार नहीं है।

इसे भी पढ़ेंः Droupadi Murmu Republic Day 2023 Speech: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्र को किया संबोधित, बोलीं, कोविड-19 से भारत की अर्थव्यवस्था को भी काफी नुकसान हुआ

बता दें, राजस्थान विधानसभा के चुनाव में अब 1 साल से भी कम का समय बचा हुआ है। सत्तारूढ़ कांग्रेस और विपक्ष चुनावी मोड में आ चुके हैं। इसी कड़ी में सीएम अशोक गहलोत ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिशन 156 का आह्वान किया है।

सीएम ने कहा कि उनकी पार्टी पहले भी 1998 में 156 सीट लेकर आई थी। लिहाजा अबकी बार भी उन्होंने मिशन 156 पर काम शुरू कर दिया है। गहलोत ने कहा कि अबकी बार जनता उनके साथ है।

गहलोत ने कहा कि साल 2014 में भले ही मोदी की हवा चल पड़ी हो लेकिन इस बार मोदी जी के समर्थन में पहले जैसी हवा भी नहीं है।

सीएम ने कहा कि साल 2014 में एक हवा चल पड़ी थी, जिसका फायदा मोदी जी को मिला। उन्होंने कहा कि 2018 में कांग्रेस पार्टी की सरकार आई। उसका मुख्य कारण भी उनकी पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कामकाज थे।

गहलोत ने कहा कि 6 महीने में लोगों को पुरानी सरकार की याद आ गई और लोग कहते थे कि कांग्रेस की सरकार फिर आनी चाहिए और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को बनना चाहिए।

गहलोत ने 2018 में कांग्रेस की जीत के कारण बताते हुए कहा कि उनकी पुरानी सरकार के काम के साथ ही पार्टी और कार्यकर्ता भी बड़ा कारण होते हैं।

सीएम ने कहा कि उनकी पार्टी ने सड़कों पर उतरकर संघर्ष किया।
गहलोत ने अपने समर्थन में जनता की भावना और सोच होने का दावा करते हुए कहा कि खलक की आवाज खुदा की आवाज होती हैओ।

उन्होंने कहा कि जनता जो सोचती है, जो बोलती है वह अपने आचरण में भी दिखाती है। सीएम ने उम्मीद जताते हुए कहा कि इस बार पब्लिक उनका साथ देगी।