शिक्षा मंत्री को देखने सीएम हेमंत सोरेन पहुंचे पारस हॉस्पिटल….

1,385

रांची : झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की तबीयत अचानक बिगड़ गयी। जिसके बाद उन्हें पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन तबीयत को देखते हुए उन्हें 2.30 बजे एयरलिफ्ट से अपोलो चेन्नई ले जाया गया। बता दें की शिक्षा मंत्री को देखने सीएम हेमंत सोरेन पारस अत्पताल पहुंचे थे। बता दे की इससे पहले 1 अगस्त को विधानसभा के सदन के दौरान जगरनाथ महतो की तबीयत खराब हो गयी थी। जिसके बाद उन्हें धुर्वा स्थित पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बता दें कि झारखंड विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। सुबह से ही जगरनाथ महतो की तबीयत ठीक नहीं थी। इसके बाद भी वे सदन की कार्यवाही में पहुंचे थे। लेकिन अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गयी। जिसके बाद उन्हें विधानसभा के पिछले गेट से बाहर ले जाया गया।

 

यह भी पढ़ें: लोबीन हेंब्रम ने फिर किया शब्दों से वार, कहा सीएम को बाहरियों से इतना प्रेम क्यों है