Gurmeet Ram Rahim Singh Parole:राम रहीम को पैरोल मिलने पर बोले सीएम खट्टर, मैं इसमें दखल नहीं दूंगा

- डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को मिली 40 दिन की पैरोल

231

चंडीगढ़ (हरियाणा): डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को 40 दिन की पैरोल मिली है। जिसके बाद हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर का शनिवार को एक बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने शनिवार को कहा, हमें नहीं पता कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को 40 दिन की पैरोल मिली है। पैरोल मिली भी है तो पूरी प्रक्रिया का पालन करने पर मिली होगी और यह उनका अधिकार है। मैं इस मामले में हस्तक्षेप नहीं करूंगा।

इधर, राम रहीम को पैरोल मिलने के बाद दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा, बलात्कारी हत्यारे राम रहीम को एक बार फिर 40 दिन की पैरोल दे दी गयी…बेशर्मी की सारी हदें पार हो चुकी हैं। देशवासी अपनी बेटियों को बचाएं, बलात्कारी आजाद घूमेंगे।

इसे भी पढ़ेंः Haridwar Mosque Fine: तेज आवाज में अजान, 7 मस्जिदों पर लगा जुर्माना

उल्लेखनीय है कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को शुक्रवार को फिर 40 दिन की पैरोल दी गई थी। अपनी 2 शिष्याओं के साथ बलात्कार के आरोप में 20 साल की सजा काट रहे राम रहीम को 3 महीने पहले भी 40 दिन की पैरोल दी गई थी।

डेरा प्रमुख की आखिरी 40 दिन की पैरोल पिछले साल 25 नवंबर को खत्म हुई थी। लेकिन गुरमीत राम रहीम सिंह को फिर पैरोल मिलने पर विवाद बढ़ गया है।