रोड डिवीजन की योजनाओं को समय से पहले पूरा करें : डीसी

96

रांची : डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने आज जिला भू-अर्जन की समीक्षा की। उन्होंने जिला में चल रही योजनाओं की प्रगति के बारे में जाना। बैठक के दौरान पदाधिकारियों से कहा कि रोड डिवीजन की जितनी भी योजनाएं हैं उसे समय से पहले पूरा करें। साथ ही सिरमटोली फ्लाईओवर व रेलवे स्टेशन का सेकेंड एप्रोच रोड के बारे में भी जानकारी मांगी।

उन्होंने कहा कि इन्हें जल्द पूरा करें और किसी तरह की कोई परेशानी आ रही है तो उसके बारे में जरूर बतायें। वहीं, सेंट्रल यूनिवर्सिटी मामले में जानकारी मांगी। पदाधिकारी ने बताया कि कुछ रैयतों का मुआवजा बकाया है, जिसके लिये राशि की मांग की गयी है। राशि आते ही रैयतों को बांट दी जायेगी।

डीसी के निर्देश पर व्हाट्सअप ग्रुप बनाया गया है। ताकि, रोड डिवीजन की चल रही योजनाओं की जानकारी सबों को मिल सके। डीसी ने कहा है कि योजनाओं से संबंधित हर गतिविधियों को ग्रुप में शेयर करें।

बैठक में पलमा-गुमला योजना पर भी विस्तार से चर्चा की गयी। डीसी श्री सिन्हा ने जिला भू-अर्जन पदाधिकारी से अद्यतन स्थिति के बारे में जानकारी ली। डीसी ने बची हुई राशि के खर्च के बारे में भी जाना।

 

यह भी पढ़ें – युवती का शव बरामद, हत्या की आशंका