कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन

प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी मौजूद रहें

87

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिला भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंगलवार को सिंहभूम लोकसभा स्तरीय बूथ सम्मलेन का आयोजन चाईबासा टाटा कॉलेज के पास स्थित खूंटकट्टी मैदान में किया गया है। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी उपस्थित रहें।

ये भी पढ़ें : धनबाद में कार की टक्कर से गिरे शख्स को ट्रक ने रौंदा

बता दे कि पार्टी द्वारा आयोजित बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की मौजूदगी में हजारों कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली। इस मौके पर पार्टी की सांसद प्रत्याशी गीता कोड़ा, प्रदेश महासचिव प्रदीप वर्मा  समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे। इससे पहले 4 मार्च को भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बड़कुंवर गागराई ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर चल रहे कार्यों का जायजा लिया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस मौके पर शुरू नंदी, प्रताप कटियार, अमित जयसवाल, बिरजू रजक, चंद्रमोहन तियु, रोहित पाल, निलटू यादव आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।