महंगाई और महिलाओं पर अत्याचार के मुद्दे पर कांग्रेस का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन

65

नई दिल्ली : अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने सोमवार को देशभर में कथित तौर पर बढ़ती महंगाई और महिलाओं के ऊपर बढ़ती हिंसा के विरोध में नई दिल्ली स्थित जंतर मंतर पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
राष्ट्रीय महिला कांग्रेस के अध्यक्ष नेटा डिसूजा के नेतृत्व में अलग-अलग राज्यों से पहुंची सैकड़ों महिलाओं ने हाथों में पोस्टर बैनर लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं का कहना है कि भाजपा ने देश के अंदर महंगाई कम करने की बात कही थी, लेकिन आज महंगाई कई गुणा ज्यादा बढ़ गई है। एनसीआरबी 2023 के रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में सबसे ज्यादा महिलाओं के ऊपर अत्याचार हुए हैं। देशभर में महिलाओं के ऊपर हिंसा की घटनाएं बढ़ रही है। आज के समय में महिलाएं अपने-आप को सुरक्षित महसूस नहीं करती। सरकार को महिलाओं के लिए कड़े कानून बनाने की जरूरत है। जंतर मंतर पर प्रदर्शन में पहुंचे दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने कहा है कि, “आज देश के अंदर हालत बहुत बुरे हैं। गरीब आदमी और गरीब होता जा रहा है वहीं अमीर आदमी और अमीर होता जा रहा है।” लवली आगे कहा कि, “जो सरकार महिलाओं की सुरक्षा नहीं कर सकती उसे सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है।

ये भी पढ़ें : ADG अभियान और सिटी एसपी ने घायल थाना प्रभारी से मेडिका अस्पताल में की मुलाकात