Coromandel Express Tragedy : CM ममता ने किया बालासोर ट्रेन हादसे का दौरा, मृतकों के लिये की मुआवजे की घोषणा

109

ओडिसा के बालासोर में हावड़ा से चेन्नई जाने वाली कोरोमंडल एक्सप्रेस शुक्रवार शाम (2 जून) करीब सात बजे हुई भयानक ट्रेन हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। जानकारी के अनुसार मृतकों की संख्या 280 के पार पहुंच गई है। वहीं घायलों की संख्या 900 के पार है। लगातार आपात विभाग की ओर से शवों और मल्बे में फंसे यात्रियों को निकालने का कार्य किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या और भी बढ़ सकती है।

वहीं इसी बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बालासोर पहुंची हैं। उन्होंने दुर्घटना के बाद बचाव कार्य के सहयोग भेजा है। इसके बाद उन्होंने घटनास्थल का जायेजा लिया। इसके बाद उन्होंने रेल मंत्री से मुलाकात की। इस दौरान मीडिया मुखातिब होते हुए मुख्यमंत्री ने बंगाल में रेल दुर्घटना में मरने वालों के परिवारों को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायलों को एक लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता दी जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ”बंगाल के लोगों ने ज्यादा सहा है। राज्य में घायल हुए लोगों को जरूरत पड़ने पर इलाज के लिए कलकत्ता ले जाया जाएगा। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी भी कुछ ही दुर्घटनास्थल का दौरा करेंगे। इस दौरान ममता पीएम से भी मिलेंगी।