झारखंड में फिर से रफ्तार पकड़ रहा कोरोना

426

रांची : झारखंड में एक बार फिर करोना धिरे धिरे लोगों को अपने चपेट में लेता नजर आ रहा है। राज्य में फिर कोविड के तीन मरीज मिले हैं। जिसमें रांची में दो एक 24 साल के युवक और एक 51 साल के व्यक्ति, तो देवघर जिले में एक मरीज में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। तीनो ही मरीजों में इस बीमारी के लक्ष्ण दिखने के बाद रिम्स में इनके सैंपल की जांच की गई। जिसमें तीनों की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे पहले भी 14 मार्च को रांची में दो मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई थी और दोनों मरीज एक ही परिवार के थे। वहीं शनिवार को संक्रमण से छियासी 86 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। मृतक जमशेदपुर का रहने वाला था। साथ ही कई तरह की बीमारियों से ग्रसित था, और जमशेदपुर के TMH हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था।

 

ये भी पढ़ें : एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में शामिल होने के लिए चाइबासा के डीलर दिल्ली रवाना हुए

 

वही इस मामले पर विशेषज्ञों की माने तो हालफिलहाल में कोरोना से मिलते-जुलते लक्ष्ण वालें मरीजों की संख्या में इजाफा देखा जा रहा है। अगर सही तरीके से जांच हुई तो ये संख्या बढ़ जाएगी। हालांकि उन्होंने बताया कि अब कोरोना एंडेमिक में तब्दील हो चुका है, इससे डरने की जरूरत नहीं है पर सतर्कता जरूरी है। हालाकी की अब लोग भी इस ओर लापरवाह होते नजर आ रहे है। डॉक्टरों से कंस्लट के बाद भी वो कोरोना जांच नहीं करा रहे हैं। लोगों का कहना है कि ज्यादा परेशानी होनो पर, वो खुद जांच करा लेंगे। लोग खुद से मेडिकल स्टोर में जाकर मनमाने तरीके से बिना किसी प्रेस्क्रीप्सन के दवा ले रहे हैं.चिकित्सकों ने बताया कि लोगों की यह लापरवाही उन्हे भारी पड़ सकती है।कोरोना को अब भी हल्के में लेने की गलती नहीं करनी चाहिए।