RDBA कार्यकारिणी की मतगणना में बबलू को मिले सबसे अधिक वोट

58

रांची : रांची जिला बार एसोसिएशन (आरडीबीए) की कार्यकारिणी समिति के नौ सदस्यों के लिए मतगणना मंगलवार देर रात संपन्न हो गई। कुल 2163 वोटरों में 1863 वोटरों ने वोट डाला। बबलू कुमार सिंह 737 वोट पाकर पहले स्थान पर रहे। दूसरे स्थान पर बीरेंद्र प्रताप को 674 वोट, तीसरे स्थान पर शंकर कुमार शर्मा को 608 वोट मिले। इसके अलावा मनीष कुमार को 594, राम कृष्ण भगत को 590, असीम कच्छप को 539, सोसन नाग को 496, शास्त्री रंजन महतो को 470 और राज किशोर महतो को 447 वोट मिले। यह जानकारी बुधवार को चुनाव समिति के सदस्य अजय कुमार तिवारी ने दी। उल्लेखनीय है कि कार्यकारी समिति के नौ पदों के लिए 41 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। मतदान 20 जनवरी को हुआ। वोटों की गिनती मंगलवार को देर रात तक चली और परिणाम घोषित किए गए।

 

ये भी पढ़ें :रोहन बोपन्ना ने रचा इतिहास, टेनिस इतिहास में सबसे उम्रदराज नंबर 1 खिलाड़ी बने