गुजरात-हिमाचल के साथ ही 7 उपचुनावों की मतगणना गुरुवार को

9 बजे तक पहला रुझान आ जाएगा

98

अहमदाबादः दिल्ली नगर निगम चुनाव (MCD Election Results 2022) के नजीतों के बाद अब गुजरात और हिमाचल प्रदेश की बारी है। चुनाव आयोग के मुताबिक, वोटों की गिनती का काम अलग-अलग सेंटर में गुरुवार सुबह 8 बजे शुरू होगा।

पहले डाक मतपत्रों की गिनती होगी। इसके बाद ईवीएम खुलेंगी। 9 बजे तक पहला रुझान आ जाएगा। माना जा रहा है कि दोपहर तक दोनों राज्यों की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

इसी दिन 1 लोकसभा और 5 राज्यों की 6 विधानसभा सीटों के उपचुनावों की भी मतगणना होगी। ये परिणाम देश की राजनीति पर असर डालेंगे।

गुजरात में विधानसभा की कुल 182 सीट हैं और यहां सरकार बनाने के लिए 92 सीटों की दरकार होती है। भाजपा 27 सालों से सत्ता में हैं और इस बार भी सरकार बनाती है तो पार्टी पश्चिम बंगाल में सीपीआई-एम के लगातार चुनाव जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेगी।

एग्जिट पोल में भाजपा की प्रचंड जीत का अनुमान लगाया गया है। वहीं, हिमाचल में विधानसभा की कुल 68 सीटें हैं और यहां बहुमत का आंकड़ा 35 है।

इसे भी पढ़ेंः इनकम टैक्स अधिकारी तापस दत्ता की पत्नी ने कोर्ट में किया सरेंडर

अभी यहां भाजपा की सरकार है। हिमाचल चुनावों का 35 सालों का इतिहास बताता है कि यहां किसी पार्टी की सरकार रिपीट नहीं हुई है। एग्जिट पोल में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर का अनुमान है। भाजपा की सरकार बनती है तो भी यह रिकॉर्ड होगा।

उपचुनाव परिणाम पर भी रहेगी नजर

गुजरात और हिमाचल प्रदेश के साथ ही एक लोकसभा उपचुनाव और पांच राज्यों की 6 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के लिए भी मतगणना होगी।

जिन सीटों के उपचुनाव नतीजों पर देश की नजर रहेगी उनमें मैनपुरी लोकसभा सीट के साथ ही आजमगढ़ विधानसभा सीट शामिल है। इनके अलावा यूपी की खतौली विधानसभा सीट, ओडिशा की पदमपुर, राजस्थान की सरदारशहर, बिहार की कुरहानी और छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट का परिणाम भी घोषित होगा।