होटल में तलाशी के दौरान अपराधियों ने सिविक वालेंटियर पर चलायी गोली

घायल सिविक वालेंटियर अस्पताल में भर्ती

87

दक्षिणेश्वरः दक्षिणेश्वर मंदिर के पास एक होटल में तलाशी के दौरान पुलिस पर फायरिंग करने की घटना घटी है। इस घटना में एक सिविक वालेंटियर गंभीर रुप से घायल हो गया।

घायल सिविक वालेंटियर को बाईपास के पास एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से आग्नेयास्त्र सहित अन्य दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

पुलिस ने बताया कि रहड़ा थाना क्षेत्र के खड़दह दांगीघला इलाके में प्लास्टिक फैक्ट्री में गुरुवार की रात कोई सुरक्षा गार्ड नहीं था। गिने-चुने कार्यकर्ता ही थे।

आरोप है कि देर रात पांच बदमाश फैक्ट्री में घुस गए। रात में रुके मजदूरों को बंदूक की नोक पर एक कमरे में बांध दिया। फिर कैश बॉक्स से बदमाशों ने करीब 34 लाख रुपये लूट लिए। उन्होंने फैक्ट्री का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया।

रहड़ा थाने की पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि लूट की घटना को किसने अंजाम दिया। इस डकैती में शामिल तीन बदमाशों ने शुक्रवार सुबह दक्षिणेश्वर-आद्यापीठ इलाके के एक होटल में छिपे हुए थे।

इसे भी पढ़ेंः Delhi: दिल्ली के ब्रह्मपुरी इलाके में लगा विवादित पोस्टर

होटल अधिकारियों के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे तीन बदमाशों ने कमरा किराए पर लिया था। दोपहर करीब तीन बजे रहड़ा थाने के आईसी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल होटल में दबीश दी।

पूछताछ में पता चला कि वे लोग होटल की दूसरी मंजिल के कमरा नंबर 209 में रुके हुए  है। पुलिस तुरंत होटल की दूसरी मंजिल पर गई। इस दौरान एक सिविक वालेंटियर के पैर में गोली लग गयी। पुलिस सूत्रों के अनुसार बदमाश पर्यटकों की भीड़ में शामिल होकर पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर भागने का प्रयास कर रहे थे।