बोकारो में संदिग्ध हालत में मिला शव

145

बोकारो : बोकारो जिला के बेरमो थाना क्षेत्र के ढोरी निवासी स्वर्गीय सीडगा मुंडा के 30 वर्षीय पुत्र जयराम मुंडा का शव उसके आवास के समीप संदेहास्पद स्थिति में मिला। इसकी सूचना मिलने के बाद बेरमो थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और अस्पताल लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई पवन मुंडा ने बताया कि 1 दिन पहले हमारे भाई के साथ ललित रविदास एवं रोहित रविदास ने मारपीट किया था। जिसके बाद वह शाम तक घर पर था। लेकिन शाम के बाद वह घर पर नहीं मिला। सुबह कुछ महिलाओं ने बताया कि एक व्यक्ति गिरा पड़ा है जब जाकर देखा तो वह भाई था। देखने के बाद उसके शरीर पर चोट के निशान मिले। मृतक का भाई पवन मुंडा ने हत्या की आशंका जताई। मृतक मुख्य रूप से सरायकेला खरसावां का रहने वाला बताया जाता है। वह यहां मजदूरी का कार्य करता था। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

ये भी पढ़ें :  Swimming के दौरान पानी में डुबने से असिस्टेंट प्रोफेसर की मौत