गृहवधू का फंदे से झूलता हुआ शव बरामद

दहेज के कारण गृहवधू की गई जान

74

 कोलकाता:  हरिदेवपुर थाने की पुलिस ने  गृहवधू का फंदे से लटकता शव बरामद किया। इस घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने  मृतका के ननद के पति को गिरफ्तार किया।

अभियुक्त का नाम विश्वजीत मंडल है। वह महेशतल्ला थाना इलाके का रहने वाला है। मृतका का नाम माम्पी दास है। वह मालदह के इंग्लिश बाजार इलाके की रहने वाली थी।

घरवालों का आरोप है कि ससुरालवाले अक्सर दहेज के लिए उनकी बेटी को शारीरिक व मानसिक यातनाएं दिया करते थे। इस वजह से तंग आकर उनकी बेटी ने जान दे दी।

इसे भी पढ़ेंः अमर्त्य सेन से मिलेंगी ममता!

जानकारी के मुताबिक सात साल पहले सोशल मीडिया पर हरिदेवपुर के रहने वाले  युवक के साथ  माम्पी की दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली।

मायकेवालों का कहना है कि शादी के बाद से ही ससुरालवाले बेटी को दहेज के लिए तंग किया करते थे। माम्पी के पिता गौतम दास ने घटना की शिकायत के तहत थाने में रिपोर्ट दर्ज करवायी, इसके बाद से ससुरालवाले फरार बताए गए हैं।

जांच में उतरी पुलिस ने मृतका की ननद के पति को फिलहाल गिरफ्तार किया है तथा बाकी घर वालों की तलाश कर रही है।