पेड़ से बंधा मिला अज्ञात महिला का शव

313

गिरिडीह : गिरिडीह के बगोदर के बूढ़ाचांच जंगल में गुरुवार की देर रात एक अज्ञात महिला का शव पेड़ से बंधा मिला है। बता दे की अगले सुबह यानी की शुक्रवार को बगल से गुजर रहे राहगीरों ने शव को देखा और देखते ही देखते यह बात सनसनी की तरह फ़ैल गई। इस बात की चर्चा होते ही मौके पर लोगों की भीड़ शव को देखने के लिए जुटने लगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला किसी अच्छे घर की है। बता दे की शुक्रवार की सुबह तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंच पाई थी। लेकिन मौके पर जुटे लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चा चल रही है।

 

मृतका की पहचान कुंती देवी के रूप में हुई है ( UPDATED…)

मृतका की पहचान बगोदर थाना क्षेत्र के जरमुने निवासी राजेंद्र साव की 55 वर्षीय पत्नी कुंती देवी के रूप में हुई है। बता दें की पिछले 4-5 दिनो से महिला लापता थी। वही मामले के बारे में बताया जा रहा है की शुक्रवार की सुबह बुढ़ाचांच जंगल में एक पेड़ से बंधा हुआ कुंती देवी का शव देखा गया। जिसके बाद ये खबर गांव में फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना बगोदर थाना की पुलिस को दी। जानकारी के अनुसार मृतका और उसका पति राजेंद्र साव पिछले पांच सालो से गांव में बने दो अलग-अलग मकान में दोनो अलग रहते थे। थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि जंगल से मिली महिला के शव से बेहद बदबू आ रही थी। इससे ये अंदाजा लागाया जा सकता है की ये मौत 2,3 दिन पहले हुई है। अब ये हत्या या आत्महत्या, पुलिस इसकी जांच कर रही है।

 

 

ये भी देखें : बोकारो में रंगदारी नहीं मिलने पर ताबड़तोड़ फायरिंग