खटाल में मिला महिला का शव

69

नलहाटी (हि.स.): बीरभूम जिले के नलहाटी थानांतर्गत नवग्राम इलाके में स्थित एक खटाल से एक महिला का शव बरामद होने से इलाके में हड़कम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला का पति काम के सिलसिले में कोलकाता में रहता है। महिला दो बच्चों के साथ घर पर अकेली रहती थी। शुक्रवार की रात वह लड़के-लड़कियों के साथ सोई थी। लेकिन आधी रात को जब बच्चे उठे तो मां को बिस्तर पर न पाकर वे उन्हें ढूंढने लगे। सुबह पास के खटाल में महिला का शव मिला। शव पर चोट के भी निशान देखे गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर जाकर शव बरामद किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के रिश्तेदारों और पड़ोसियों ने दावा किया कि गृहिणी की हत्या की गई है। मृतक के शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान हैं। नलहाटी थाने की पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।