रांची के मांडर में कुएं से मिला शव

63

रांची : मांडर थाना क्षेत्र अंतर्गत सकरपदा स्थित कुएं से एक युवक का शव मिला। शव की शिनाख्त सलाम अंसारी के रूप में हुई है। सूचना पाकर मांडर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स अस्पताल भेज दिया।
ग्रामीणों के अनुसार, सलाम अंसारी की सात मार्च को शादी होने वाली थी। थाना प्रभारी राहुल ने बताया कि परिजनों ने मामले को लेकर यूडी केस दर्ज करवाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है। फिलहाल, पूरे मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

 

ये भी पढ़ें : झारखंड विधानसभा नियुक्ति मामले में झारखंड हाई कोर्ट ने जताई नराजगी