NIA के मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में शामिल Khalistani समर्थक की मौत

112

विदेश से चल रहे खालिस्तान आंदोलनकारियों को एक और बड़ा झटका लगा है। ब्रिटेन में खालिस्तानी समर्थक और अमतपाल गाइड अवतार सिंह खांडा की बर्मिंघम के अस्पताल में मौत हो गई है। विदेशी एजेंसियों ने इसकी जानकारी दी है। बताया गया है कि खांडा आईसीयू में कई दिनों से लाइफ सपोर्ट पर था। पिछले कुछ दिनों से उसकी हालत नाजुक थी। आखिर में उसने देर रात दम तोड़ दिया। विदेशी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पिछले हफ्ते अवतार सिंह खांडा को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

गौरतलब है कि अवतार सिंह खांडा लंदन में भारतीय दूतावास पर हुए हमले का मुख्य आरोपी था। इसके बाद एनआईए लगातार उसे भारत लाने की कोशिश में जुटा था। खांडा एनआईए की मोस्ट वांटेड लिस्ट में था। जानकारी के अनुसार अमृतपाल से पहले ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन को चलाने वाले दीप सिद्धू से भी खांडा के संबंध थे। दोनों की कुछ तस्वीरें भी सामने आई थी।