झाड़ियों से दूध व्यापारी का क्षत-विक्षत शव बरामद

165

मुर्शिदाबाद : मुर्शिदाबाद में स्टेट हाईवे के किनारे एक झाड़ी से एक दूध व्यापारी का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया। यह घटना गुरुवार को मुर्शिदाबाद के नवग्राम की है। मृतक का नाम गौरचंद्र घोष (45) है। परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या की गयी है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गौरचंद्र बुधवार दोपहर से लापता था। गुरुवार सुबह उसका शव बरामद किया गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। उस वक्त स्थानीय लोगों ने पुलिस को घेरकर विरोध प्रदर्शन किया था। उन्होंने स्टेट हाईवे भी जाम कर दिया। उनका दावा है कि गौरचंद्र का अपहरण कर हत्या कर दी गई है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, गौरचंद्र को एक शांत प्रवृत्ति का व्यक्ति था। वह हर दोपहर दूध बेचने के लिए आस-पास के गांवों में जाता था। कभी-कभी वह रात को घर लौट आता था। हालांकि वह बुधवार दोपहर को घर से निकला था लेकिन उसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला। गुरुवार सुबह उसका शव मिला। गौरचंद के रिश्तेदार रामप्रसाद घोष का कहना है कि “उनका कोई दुश्मन नहीं था। उसे कोई दिक्कत नहीं थी। ऐसे में आत्महत्या का सवाल ही नहीं उठता। उसकी हत्या लूट या किसी अन्य कारण से की गयी है। पुलिस को मामले की जांच करने दीजिए।” नवग्राम थाना के पुलिस सूत्रों के मुताबिक गौरचंद्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।